एनटीए ने छह प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं में अनुचित साधनों के प्रयोग को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। एजेंसी के नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया है कि परीक्षार्थी ऑनलाइन आवेदन में किसी दूसरे का फोटो अपलोड करता है तो उसे अयोग्य घोषित करने के साथ ही आपराधिक मामला भी दर्ज किया जाएगा।
एजेंसी द्वारा आयोजित 6 प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं में इंडियन काउंसिल आफ एग्रीकल्चरल रिसर्च, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी, यूजीसी-नेट, जॉइंट-सीएसआईआर-यूजीसी-नेट-जून-2020,इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी तथा ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएशन एंटरेंस टेस्ट शामिल हैं। एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि इन प्रवेश परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन में सुधार की प्रक्रिया 15 जुलाई शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। इसकी फीस 15 जुलाई रात 11:50 तक जमा की जा सकेगी।
परीक्षा केंद्र भी बदल सकेंगे
कोविड-19 की स्थितियों के चलते परीक्षार्थियों को त्रुटि सुधार की प्रक्रिया के दौरान परीक्षा केंद्र बदलने की सुविधा भी दी जा रही है। नोटिफिकेशन के अनुसार फोटोग्राफ निर्धारित मानकों के अनुसार अपलोड नहीं किया गया तो फॉर्म रिजेक्ट होने का खतरा होगा। फोटोग्राफ 1 सितंबर 2019 के बाद का होना चाहिए तथा उस पर परीक्षार्थी का नाम तथा फोटो खिंचवाने की तारीख अंकित होना भी आवश्यक है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें