शहर में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को 67 केस पॉजिटिव आए और तीन जनों की मौत हो गई। पिछले कुछ दिनों से आ रहे पॉजिटिव केस में पूरे परिवार ही पॉजिटिव आ रहे हैं। बुधवार को भी 7 परिवारों के 28 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 38 पुरूष व 26 महिलाएं व 3 बच्चे शामिल है।

झोटवाड़ा की शिवपुरी कॉलोनी में एक ही परिवार के 10 लोग कोरोना पॉजिटिव आने से कॉलोनी में हड़कंप मच गया। कोरोना पॉजिटिव आए हैं लोगों की मेडिकल हिस्ट्री खंगाली जा रही है कि वह किस तरह से कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। मालूम हो कि जुलाई के प्रथम सप्ताह से ही परिवारों में दो से अधिक कोरोना पॉजिटिव आर रहे हैं। मंगलवार की जांच रिपोर्ट में भी 9 परिवारों के 28 लोग कोरोना पॉजिटिव आए थे।

यहां से आए नए केस

झोटवाड़ा की शिवपुरी कॉलोनी के अलावा दयालबाग राधा स्वामी मालवीय नगर में 4, गणेश कॉलोनी सांगानेर में 3, मुरलीपुरा स्कीम सेक्टर- 3 में 3, मालवीय नगर एफ ब्लॉक में 3, गायत्री नगर सोडाला में3, कांति नगर बनी पार्क में एक ही परिवार के 2 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं।

इनके अलावा एसएमएस के पीजी गर्ल्स हॉस्टल व आरडी हॉस्टल में एक-एक, महेश नगर, देवी चिरंजीवी कॉलोनी, श्याम नगर, मानसरोवर, भांकरोटा, शास्त्री नगर, भट्टा बस्ती, राजापार्क, विद्याधर नगर, सांगानेर, एयरपोर्ट कॉलोनी, एजी कॉलोनी में भी एक- एक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top