काेराेना संक्रमण काल काे देखते हुए इस वर्ष दशहरा मेले का आयाेजन करवाया जाए या नहीं, इसके लिए नगर निगम ने राज्य सरकार से मार्गदर्शन मांगा है। निगम ने इसके लिए स्वायत्त शासन मंत्रालय काे पत्र लिखा है।
काेटा में 126 वर्षाें से दशहरा मेले का आयाेजन किया जा रहा है। यहां का दशहरा मेला राजस्थान में सबसे बड़ा मेला हाेता है। रावण दहन के दिन 1 लाख से अधिक जनता दशहरे मैदान में जमा हाेती है। 22 दिन चलने वाले इस मेले
में प्रतिदिन 50 हजार से अधिक लाेग आते हैं। राजस्थान के अलावा देश के हर प्रांत के व्यापारी यहां आते हैं।
निगम के दाेनाें आयुक्ताें ने संयुक्त रूप से भेजे पत्र में सरकार से पूछा कि यदि मेला भरवाना है ताे उसका स्वरूप क्या हाेगा और नहीं ताे केवल रावण दहन की परंपरा पूरी कर ली जाए। इसके लिए अभी मार्गदर्शन मिल जाए ताे तैयारियां समय पर पूरी की जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top