बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि राजस्थान में मशहूर पॉलिटिकल ड्रामा चल रहा है। किसी संवैधानिक संस्था का कोई प्रमुख व्यक्ति मनोनीत संस्था के प्रमुख को घेराव की चुनौती देता है। यह सूबे के मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता। यह क्राइम है और सीधे तौर पर आईपीसी की धारा 134 के तहत आता है। पूनियां ने कहा कि राजस्थान विधानसभा में सदन बुलाने की एक निश्चित प्रक्रिया है और सदन बुलाने का महामहिम का अधिकार है। दूसरा मुद्दा राजभवन में धरने का था।

राजभवन को धरने प्रदर्शन का अखाड़ा बनाया गया। किस तरह नेता जबरन कागजों पर दस्तखत कराना चाहते थे, कानून की धज्जियां उड़ाते हुए किस तरीके से आज कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में धरने दिए, यह भी सभी ने देख लिया। हमें सरकार के बयान पर ऐतराज था, इसलिए महामहिम से मिले। राजस्थान की शांति और सुकून को अराजकता में धकेलने की छूट नहीं दी जा सकती। इसकी दोषी सरकार है फिलहाल कोरोना वायरस कैसे नियंत्रण में इस पर विचार करने की आवश्यकता है। इसे लेकर बीजेपी ने राज्यपाल को ज्ञापन दिया है।

राठौड़ ने कहा : सरकार के पास अगर नंबर हैं तो बाड़ा खोल कर देखें

सदन के उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि आज कौनसी ऐसी स्थिति परिस्थितियां आ गई, जाे यकायक अपने विधायकों के साथ सीएम काे इस प्रकार का दृश्य पैदा करना पड़ा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अंतर्विरोध से घिरी हुई है। सत्तारूढ़ दल संवैधानिक संकट पैदा करने की ओर बढ़ रहा है। कांग्रेस के अंदर की लड़ाई अपने आप सामने आ गई है। सरकार के पास नंबर हैं तो बाड़ा खोल कर देखें, पंछी उड़कर किस डाल पर बैठते हैं, सब पता चल जाएगा।

कटारिया बोले : राज्यपाल की छाती पर आकर निर्णय कैसे करा सकती है कांग्रेस

नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि सीएम स्तर का व्यक्ति राज्यपाल की सुरक्षा को लेकर आपत्तिजनक बयान दे तो निंदनीय बात है। मैंने कल भी कहा था कि अगर ऐसे हालात हैं तो राजभवन की सुरक्षा सीआरपीएफ के हवाले होनी चाहिए।

कांग्रेस राज्यपाल की छाती पर आकर इस तरह से निर्णय कैसे करा सकती है? राजभवन काे जिस तरह की चेतावनी दी गई वह लोकतंत्र को कलंकित करने जैसा था। बीजेपी ने राष्ट्रपति शासन की लगाने की कोई मांग नहीं की।

कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी ने रिपोर्ट दर्ज कराई

कांग्रेस के प्रदर्शनों के खिलाफ बीजेपी ने सभी जिलों में पुलिस में मामले दर्ज कराएं है। काेराेना संक्रमण को दरकिनार करते हुए कांग्रेस द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन कर धारा 144 का उल्लंघन किया गया। प्रदेश भाजपा विधि प्रकोष्ठ के संयोजक सुरेन्द्र नरूका ने बताया कि सभी जिलों में पार्टी के विधि प्रकोष्ठ द्वारा कांग्रेस द्वारा असंवैधानिक रूप से की गई सभाएं एवं कोरोना महामारी नियमों की अवहेलना करने पर थानों में रिपोर्ट दी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जयपुर. राजभवन के सामने प्रदर्शन करते बीजेपी नेता।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top