विधायकाें की खरीद फराेख्त करने व सरकार गिराने के षडयंत्र में शामिल संजय जैन उर्फ संजय बरडिया बीकानेर के लुणकरणसर का रहने वाला है। संजय करीब 20 साल पहले जयपुर में शास्त्री नगर इलाके में आकर रहने लगा था। जयपुर में आने के बाद कई नेताओं से उनके संपर्क थे। पूर्व मुख्यमंत्री व कई भाजपा नेताओं के साथ उनकी नजदीकियां रही हैं।

हाेटल व्यवसाय से जुड़े हाेने के कारण कई आईपीएस और आईएएस से अच्छे संबंध हैं। आईएएस और आईपीएस लाॅबी राजनीति में चल रहे घटनाक्रम की लेटेस्ट जानकारी के लिए संजय बरडिया से ही संपर्क करते रहे हैं। नेताओं के साथ संजय जैन की फाेटाे हैं। संजय राजनीति में ऊंचे ओहदाें पर बैठे लाेगाें के साथ फाेटाे खिंचाने का शाैकीन है।

एसओजी की टीम ने संजय के माेबाइल की काॅल डिटेल निकलवाई है, जिसमें कई नेताओं व अफसराें से लंबी बातचीत हाेना सामने आया है। राजनीतिक उठापटक के दाैरान संजय बरडिया लूणकरणसर में ही रहा। पांच दिन पहले ही वह जयपुर आया था। अब एसओजी की टीम संजय से पूछताछ कर रही है कि गजेन्द्र सिंह काैन है। पूछताछ में संजय ने एसओजी काे बताया है कि वह वॉट्स एप काॅलिंग से ही बात करता था।

ऑडियाे टेप के आधार पर एसीबी ने भी दर्ज किया मामला

विधायकाें की खरीद फराेख्त मामले में एसओजी की ओर से तीन मामले दर्ज करने के बाद अब एसीबी भी सक्रिय हाे गई है। एसीबी ने तीन निर्दलीय विधायकाें के खिलाफ खरीद फराेख्त की प्राथमिकी जांच छह दिन पहले दर्ज कर चुकी है।

अब गुरुवार काे वायरल हुए ऑडियाे टेप की बातचीत के आधार पर विधायक भंवर लाल शर्मा, संजय जैन तथा गजेन्द्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसीबी ने भंवर लाल के खिलाफ लाेक सेवक हाेते हुए दलाल व अन्य से डिमांड करने का मामला दर्ज किया है। एसीबी ऑडियाे की एफएसएल जांच करवाएगी ताकि पता चल सके कि ऑडियाे में किसी तरह की एडिटिंग ताे नहीं है।

एसीबी डीजी आलाेक त्रिपाठी ने बताया कि मुख्य सचेतक महेश जाेशी ने पहले परिवाद दिया था कि विधायकाें की खरीद फराेख्त हाे रही है। इसकी जांच की जा रही थी। अब शुक्रवार काे महेश जाेशी ने बयानाें के दाैरान विधायकाें की खरीद फराेख्त संबंधी ऑडियाे दिया।

बयानाें में भी बताया है कि ऑडियाे में विधायक भंवर लाल शर्मा की आवाज है, आवाज काे वे पहचानते हैं। ऑडियाे व बयानाें के आधार पर विधायक भंवरलाल शर्मा , संजय जैन व गजेन्द्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब जांच कर रहे हैं कि संजय जैन व गजेन्द्र सिंह काैन है। हालांकि इसी ऑडियाे के आधार पर एसओजी ने भी शुक्रवार काे दाे मामले दर्ज किए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
उर्फ संजय बरडिया (फाइल फोटो)
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top