चौतरा का खेड़ा निवासी किशोरी अपने साथ हुई ज्यादती की घटना से आहत होकर सोमवार अलसुबह 5 बजे डीजल डालकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर गेंडौली थाना सहायक प्रभारी एजाज अहमद मौके पर पहुंचे और किशोरी को बूंदी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

मृतका की मां की रिपोर्ट पर धारा 376, 306 आईपीसी में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। थाना अधिकारी विजयसिंह ने बताया कि मृतका की मां ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री रविवार रात अपनी दो बहनों के साथ कमरे में सो रही थी। रविवार रात करीब 11 बजे इसी मोहल्ले का खुशीराम पुत्र महावीर बैरागी चुपके से सो रही पुत्रियों के कमरे में घुस गया।

जब मुझे किसी के आने का शक हुआ तो दरवाजा खोलकर अंदर गई तो वह बड़ी पुत्री के साथ ज्यादती कर रहा था। उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह मौके से भाग छूटा। इसके बाद अलसुबह 5 बजे मैं शौच करने बाहर गई हुई थी। तभी पुत्री ने अपने ऊपर तेल छिड़कर आग लगा ली।

पीड़िता ने हल्ला मचाया तो मोहल्लेवासी इकट्ठे हो गए। बाद में गेंडौली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने झुलसी किशोरी को जिला अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top