जिला अस्पताल में अधूरे सुरक्षा मानदंडों के साथ जिस कोरोना जांच लैब का रविवार को उद्घाटन किया गया, उसमें संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए एयर हैंडलिंग यूनिट और पास बॉक्स लगेगा। किसी दुर्घटनावश संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए एएचयू और पास बॉक्स नहीं होने, लैब में जांच के लिए आवश्यक केमिकल्स के अभाव और पीसीआर मशीन का आईसीएमआर में रजिस्ट्रेशन नहीं होने की वजह से सोमवार को कोरोना सैंपलों की टेस्टिंग का काम शुरू नहीं हो सका।

दैनिक भास्कर की ओर से सुरक्षा मानदंडों में कमियों का उल्लेख करने के समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन से संज्ञान लिया। जिला कलेक्टर ने लैब में एएचयू और पास बॉक्स लगाने के लिए नोटशीट सहित प्रस्ताव फाइल तलब की थी। जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. केएस कामरा की ओर से लैब में एएचयू और पास बॉक्स लगाने के प्रस्ताव की भेजी फाइल पर जिला कलेक्टर महावीर प्रसाद ने स्वीकृति जारी कर दी।

लैब के प्रभारी माइक्रो बाॅयोलोजिस्ट डॉ. सतीश लेघा के अनुसार सैंपल टेस्टिंग के लिए जरूरी मैनिकूलर व केमिकल्स मंगलवार को मेडिकल कॉलेज बीकानेर की ओर से उपलब्ध करवाए जाने की संभावना है। लैब के वेरीफिकेशन के लिए आईसीएमआर की ओर से अधिकृत एम्स जोधपुर ने जिला अस्पताल की लैब को स्वीकृति प्रदान कर दी थी।

अब इसमें लगी रीयल टाइम पीसीआर मशीन को एम्स रजिस्टर्ड कर उसका रिकॉर्ड सॉफ्टवेयर में फीड कर उसे कोड जारी करेगा। तब इसमें कोरोना जांच हो सकेगी। सोमवार को डॉ. लेघा ने एम्स जोधपुर के प्रोफेसर डॉ. रणवीर यादव ने संपर्क किया ताे उन्होंने बताया कि स्वीकृति पत्र जारी करने के बाद तीन से चार दिनों में पीसीआर मशीन का रजिस्ट्रेशन होता है।

ज्ञात रहे दैनिक भास्कर ने सबसे पहले 16 जून को प्रकाशित समाचार ‘काेराेना लैब में सुरक्षा से समझाैता, सरकार हवा का फैलाव रोकने को नहीं दे रही रुपए 4.50 लाख, संक्रमण का रहेगा डर’ व 3 जुलाई को समाचार ‘2 दिन में बगैर एएचयू ही शुरू होगी कोरोना लैब, संक्रमण के फैलने की आशंका रहेगी’ से सुरक्षा मानदंडों की कमियों के बारे में अवगत करवाया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top