प्रदेश का पहला किड़नी ट्रांसप्लांट करने वाले यूरोलॉजिस्ट 67 वर्षीय डाॅ. एसएल ताेलानी का निधन हाे गया है। डाॅ. ताेलानी 17 जून काे काेराेना पाॅजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया और 10 जुलाई रिपाेर्ट नेगेटिव आई थी। लेकिन फेफड़ाें में इंफेक्शन ज्यादा फैलने से अस्पताल में 12 दिनों से वेंटिलेटर पर थे और बुधवार सुबह डाॅ. ताेलानी का निधन हाे गया।

डाॅ. ताेलानी जवाहर नगर स्थित मोनीलेक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के सीईओ भी थे। काेराेना काल में ही मरीजों काे देखते हुए पाॅजिटिव हाे गए थे। डाॅ. ताेलानी साल 1986 में राजस्थान में पहला किडनी ट्रांसप्लांट किया। उन्हाेंने एक लाख सर्जरी की हैं जिसमें लगभग 700 किडनी प्रत्यारोपण शामिल हैं। ताेलानी के निधन पर चिकित्सा जगत में शाेक की लहर छा गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूरोलॉजिस्ट डाॅ. एसएल ताेलानी (फाइल फोटो)
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top