एक युवक को हत्या प्रयास के मामले में केस वापस लेने का दबाव बना रहे जेल में सजा काट रहे बदमाश ने वाट्सएप के जरिए कॉल कर धमकी दी। युवक की ओर से देवनगर थाने में बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दी है। थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि राजीव गांधी कॉलोनी पाल लिंक रोड निवासी प्रकाश ओड पुत्र रामस्वरूप ने रिपोर्ट देकर बताया कि गत वर्ष अक्टूबर में उस पर पांचोलिया नाडी निवासी विक्की चांगरा व दो अन्य ने मिलकर हमला किया था। चाकू के वार से वह घायल हुआ था।
इस बारे में देवनगर थाने में हत्या के प्रयास का केस दर्ज करवाया गया था। प्रकाश का आरोप है कि विक्की जेल में बैठकर वाट्सएप कॉल कर धमका रहा है और केस वापस लेने का दबाव बना रहा है। वह केस में समझौते की बात भी कह रहा है। विक्की अपने मौसी के पुत्र भाई शिवा उर्फ कालू पुत्र रिडमल से भी दबाव बना रहा है। साथ ही एक अन्य व्यक्ति भी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें