शहर में इन दिनाें सांप के काटे हुए मरीजाें की संख्या बढ़ रही हैं। प्राे. विनाेद महोबिआ सर्प एवं मानव कल्याण सोसाइटी के डायरेक्टर प्राे. विनीत महाेबिया ने बताया कि बारिश के दिनों सर्प दंश के मरीज संपर्क में आ रहे हैं। इस संबंध में लाेगाें काे जागरूक कर रहे हैं। उन्हाेंने बताया कि कोई सांप काटे तो तुरंत अस्पताल लेकर जाएं और झाड़फूक में समय खराब ना करें।
उन्हाेंने बताया कि रविवार देर रात से सांप के काटने की पांच मरीज संस्था के संंपर्क में आए। सांप काटने की घटना की दौरान संपर्क में बारां निवासी महावीर मेघवाल की पत्नी दीपा कुमारी काे करैत सांप ने काट लिया है। इसके बाद इसे अस्पताल करवाया। महाेबिया ने बताया कि इस संबंध में प्राे. विनोद महोबिया सर्प एवं मानव सोसाइटी के विनीत महोबिया के संपर्क में आए उन्होंने मरीज अस्पताल में भर्ती की सलाह दी। इसी तरह बनयानी तहसील लाडपुरा निवासी राजेंद्र की पत्नी रेखा काे भी सांप ने काट लिया।
इसके बाद परिजन अध्यक्ष विनीत महोबिया के पास लेकर आए। उन्हाेंने इसे अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। राजनगर निवासी दुर्गाशंकर की पत्नी निर्मला को भी जहरीले कीड़े ने डंक मार दिया था उसे भी अस्पताल में भर्ती की सलाह दी। इसी तरह गुंदापुर तहसील लाडपुरा निवासी अल्लाहुद्दीन काे भी सांप ने काट लिया।
इसके बाद अध्यक्ष विनीत महोबिया के संपर्क में आए और उसे अस्पताल में भर्ती किया। इसी तरह तलवंडी निवासी तन्नू काे भी एक कीड़ ने डंक मारा जिसे परिजन विनीत महाेबिया के पास लेकर आए। यहां उन्हाेंने सिरिंज तकनीक से प्राथमिक इलाज कर घर भेज दिया।
महोबिया बताया कि करैत कुछ अत्यधिक विषैले सांपाें में से एक है। इससे मरीज आंखे नही खोल पाता है। समय पर इलाज नहीं मिलने से मरीज की माैत भी हाे जाती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें