एंटीक कांच दिखाकर 30 लाख की ठगी करने के तीनों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश कर दो-दो दिन की रिमांड पर लिया है। महामंदिर पुलिस ने शनिवार को शातिर ठग गिरोह का खुलासा कर इन तीन ठगों को गिरफ्तार किया था। मामले के अनुसार तीनों बदमाशों ने एक व्यापारी को एंटीक कांच यानी दीवार के पार दिखने वाला कांच देने की एवज में तीस लाख रुपए ठगे थे।
कारोबारी संजय गुप्ता की ओर से महामंदिर थाने में रिपोर्ट दी गई थी। इस पर कार्रवाई कर जैसलमेर के पोकरण थाना इलाके के महेचों की ढाणी निवासी महेंद्रसिंह उर्फ नाथूसिंह, नया सनावड़ा निवासी स्वरूपसिंह और करवड़ के उजलिया निवासी जगदीश भील को गिरफ्तार किया गया था। गुप्ता की रिपोर्ट के अनुसार लॉकडाउन के दौरान आर्थिक मंदी को देखते हुए तीनों बदमाशों ने गुप्ता से संपर्क किया।
इन तीनों ने कारोबारी गुप्ता को बताया कि उनके पास एक जादुई पुरातन एंटीक मिरर है, जिससे दीवार के आर-पार देख सकते हैं। ऐसे मिरर की विदेशी म्यूजियम में भारी मांग रहती है। इसे बेचकर बड़ा मुनाफा कमाया जा सकता है। तीनों शातिरों ने उस मिरर का वीडियो बनाकर गुप्ता को दिखाकर अपने जाल में फंसाया था। फिर गुप्ता से तीस लाख रुपए ऐंठ लिए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें