शिक्षा विभाग ने जुलाई में अनलॉक-2 की गाइड लाइन जारी करने के बाद सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए। इस दौरान न तो शैक्षणिक कार्य होगा और न ही बच्चे स्कूल आएंगे, लेकिन शिक्षकों को नियमित स्कूल जाना होगा। ऐसे में शिक्षा विभाग ने एक माह के समय का सदुपयोग करने व सत्र में होने वाले कई अन्य काम इसी माह में कराने का निर्णय कर लिया है।
इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने आदेश जारी कर समस्त संस्था प्रधानों एवं शिक्षकों को जुलाई में किए जाने वाले कार्यों के लिए निर्देश जारी किए। शिक्षक इस दौरान स्कूल में रहकर प्रवेशोत्सव कार्यक्रम, सेवारत शिक्षकों के प्रशिक्षण, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण, खाद्यान्न वितरण, शाला दर्पण एवं सेवा पुस्तिकाओं के बकाया मामलों का निस्तारण आदि मुख्य काम करेंगे। वर्ष में अलग-अलग समय पर होने वाले सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण भी इसी माह में आयोजित किए जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें