प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए 30 जुलाई से छात्र फॉर्म भर सकेंगे। रीप में आने वाली प्रदेश की सीटों पर 12वीं और डिप्लोमा के अंकों के आधार पर एडमिशन होंगे। तकनीकी शिक्षा शासन सचिव शुचि शर्मा ने बताया कि कोविड-19 की परिस्थितियों को देखते हुए इस साल रजिस्ट्रेशन फीस में कटौती करते हुए सिर्फ 250 रुपए रखी गई है।

साथ ही केन्द्रीयकृत प्रवेश प्रक्रिया रीप- 2020 के अन्तर्गत आने वाली सभी सीटों पर प्रवेश 12वीं तथा डिप्लोमा के प्राप्ताकों के आधार पर किये जाएंगे। छात्रों के लिए पंजीयन की प्रक्रिया 30 जुलाई से 20 अगस्त तक चलेगी। गौरतलब है कि पिछले साल रीप के तहत करीब 100 कॉलेजों में 40 हजार सीटें थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top