देवनगर थाना पुलिस ने रविवार को तीन शातिर बदमाशों सहित चार जनों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक हिस्ट्रीशीटर व इनामी बदमाश है, वहीं दूसरा सात साल से फरार वांछित। थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि जैसलमेर के भुरजगढ़ फलसुंड तहसील भिणयाणा निवासी जयसिंह पुत्र जुगतसिंह को गिरफ्तार किया, जो हार्डकोर व हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ हत्या प्रयास के पांच, लूट, डकैती, राजकार्य में बाधा व आर्म्स एक्ट जैसे संगीन मामले दर्ज हैं।

हिस्ट्रीशीटर जयसिंह ने पुलिस थाना सदर बूंदी में गत 9 फरवरी को अडानी कंपनी बूंदी से 1100 फॉरच्यून सोयाबीन तेल के टिन सहित एक ट्रक लूट ली थी। वहीं जैसलमेर में एक जने का अपहरण कर मारपीट करने का मामला दर्ज था। आरोपी साल 2019 से वांछित चल रहा था।

इस पर जैसलमेर एसपी ने दो हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। वहीं पुलिस ने सात साल से फरार चल रहे जैसलमेर के बडोड़ा गांव निवासी दिलीप सिंह पुत्र शंभू सिंह को गिरफ्तार किया। दिलीप सिंह 2013 से फरार था, जो जैसलमेर का हिस्ट्रीशीटर भी है।

आरोपी दिलीप पर डकैती, अपहरण व बिजली कर्मचारियों से मारपीट के मामले दर्ज हैं। वहीं तीसरे आरोपी जैसलमेर के भणियाणा निवासी अनोपसिंह पुत्र रामसिंह को गिरफ्तार किया।उसके खिलाफ भी हत्या प्रयास, डकैती व मारपीट के मामले दर्ज हैं। वहीं चौथे आरोपी खिरजा खास तहसील शेरगढ़ निवासी उम्मेद सिंह पुत्र सुमेर सिंह को गिरफ्तार किया।
20 पुलिसकर्मियों ने की नाकाबंदी
थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि 25 जुलाई की रात को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि 12वीं रोड स्थित डऊकिया ट्रेवल्स पर कुछ बदमाश अशांति फैला रहे हैं। ट्रेवल्स कर्मचारी ने सूचना दी कि एक बिना नंबर की गाड़ी में चार बदमाश हैं, जिन्होंने ट्रेवल्स के कर्मचारियों से रूट पर चलने की बात को लेकर पहले बहसबाजी की फिर धमकी दी। इस पर देवनगर थाना पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंची। वहीं चेतक व मोबाइल सहित 20 पुलिस कर्मियों ने नाकाबंदी की। करीब आधे घंटे बाद ही बरकतुल्लाह स्टेडियम के पास चारों को गिरफ्तार कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top