सावन का आज चाैथा साेमवार हाेगा। इस दिन भगवान की विशेष पूजा-अर्चना हाेगी। आखिरी साेमवार 3 अगस्त काे हाेगा। इस दिन रक्षाबंधन पर्व भी मनाया जाएगा। इस बार सावन की शुरुआत साेमवार से ही हुई थी और साेमवार काे ही सामाप्ति हाे रही है। इसलिए सावन काे काफी शुभ माना जा रहा है। आज चाैथे साेमवार काे शिवालयाें में विशेष पूजा-अर्चना हाेगी। भगवान का विशेष शृंगार किया जाएगा। सावन में इस बार सर्वार्थ सिद्धि याेग व अन्य याेग भी बन रहे हैं। राखी भी विशेष नक्षत्र में मनाई जा रही है। आज शहर के कई मंदिराें में भाेलेनाथ का दूध व जलाभिषेक हाेगा। तरह-तरह के फूलाें से शृंगार किया जाएगा। महिलाएं व्रत-उपवास करेंगी।
रक्षाबंधन: अशुभ है भद्राकाल, बहनें इसके बाद ही भाई के बांधें रक्षा-सूत्र
रक्षाबंधन त्याेहार 3 अगस्त काे मनाया जाएगा। इस दिन श्रवण नक्षत्र के साथ ही सर्वार्थ सिद्धि व आनंद योग भी रहेगा। तीनों योगों का संयोग इस दिन की शुभता में वृद्धिकारक माना जा रहा है। अशुभ माना जाने वाला भद्राकाल का योग सुबह 9:27 मिनट तक रहेगा। भद्राकाल में राखी बंधवाना अशुभ माना जाता है।
इसलिए बहनें इस समय के बाद ही भाइयाें की कलाई पर राखी बांधे ताे काफी शुभ रहेगा। पूर्णिमा तिथि इस दिन सूर्योदय व्यापिनी है। इसकी वजह यह है कि वह एक दिन पहले 2 अगस्त की रात 8:43 बजे से ही शुरू हो जाएगी। भद्राकाल सुबह 9.27 बजे तक रहेगा।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी : सर्वार्थ सिद्धि योग में 12 अगस्त को
शहर में कृष्ण जन्माष्टमी 12 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन भी 4 विशेष संयोग रहेंगे। पांच हजार साल पहले भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय अष्टमी बुधवार के दिन थी, जो इस साल भी है। वृषभ का चंद्रमा, सर्वार्थ सिद्धि योग है, लेकिन इस बार रोहिणी नक्षत्र का संयोग नहीं बन पाया है। 9 अगस्त काे हलछठ व्रत, बलदाऊ जयंती, 13 को गोगा नवमी व 15 को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा।
बुध और समृद्धि कारक शुक्र करेगा राशि परिवर्तन
अगले सप्ताह दो प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन मौसम में बदलाव लाएगा। ब्रह्मांड का राजा बुध ग्रह और समृद्धि कारक ग्रह शुक्र का अपनी राशि से दूसरी राशि में प्रवेश होगा। इसकी वजह से मौसम तो बदलेगा ही साथ ही कोरोना पर नियंत्रण भी शुरू हो जाएगा। शुक्र ग्रह 1 तारीख शनिवार को तड़के 5.10 बजे वृषभ राशि से मिथुन में प्रवेश करेगा, जबकि ब्रह्मांड का राजा बुध अर्द्ध रात्रि 3.31 बजे मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेगा। अगले 1 माह अच्छी बारिश की संभावना है। प्रदेश की राजनीति में स्थिरता आएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें