जलदाय विभाग ने बुधवार को दशहरा मैदान में पाइप लाइन मिलान कार्य लगभग पूर्ण कर लिया है। इसके बाद जलापूर्ति शुरू कर दी है। विभाग के अधिशासी अभियंता सोमेश मेहरा ने बताया कि दशहरा मैदान में पाइप लाइन का मिलान कर लिया गया। इसके साथ ही जलापूूर्ति भी शुरू कर दी गई।
पेयजल आपूर्ति करने वाली 1000 एमएम व्यास की डीआई पाइप लाइन से आरपीएस पम्प हाउस पर जोड़ने वाली 1100 एमएम की पीएससीसी पाइप लाइन को जोड़ने का कार्य किया गया था। इस कार्य को करने के लिए गुरुवार को शाम तक शटडाउन लिया था, लेकिन बुधवार को ही कार्य पूर्ण कर लिया गया। बाद में जलापूर्ति शुरू कर दी गई। अब गुरुवार को जलापूर्ति सामान्य रहेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें