एमबीएस अस्पताल में मंगलवार रात एक एंबुलेंस चालक महिला वार्ड के टॉयलेट में छुपकर बैठ गया। वह शराब के नशे में था, उसने टॉयलेट में महिला के प्रवेश करते ही उससे छेडछाड़ का प्रयास किया। अचानक हुई इस घटना से महिला सहम गई और शोर मचा दया। परिजनों ने बदमाश की पिटाई कर दी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।

बूंदी जिले की एक महिला का उपचार एमबीएस के फीमेल वार्ड में चल रहा है। उसकी देखभाल के लिए उसका पति व ननद दोनों ही अस्पताल में थे। देर रात करीब 12 बजे बाद महिला टॉयलेट के लिए शौचालय में गई, जहां एम्बुलेंस चालक शाहबाज खान छुपकर बैठा था और शराब के नशे में था। महिला के प्रवेश करते ही उसने उससे छेड़छाड़ व अभद्रता करने का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया तो परिजन और अन्य लोग जमा हो गए और युवक की पिटाई कर दी। वो देख लेने की धमकी देकर वहां से भाग गया।

परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शाहबाज खान नामक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इधर, सीआई मुनिन्द्र सिंह का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी, जिसके बाद जाब्ता तुरंत मौके पर पहुंचकर परिजनों की रिपोर्ट पर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

^एमबीएस अस्पताल के महिला वार्ड के शौचालय देर रात जो एंबुलेंस चालक घुसा था, वो निजी एंबुलेंस का ड्राइवर है। मामला बड़ा गंभीर है और इस मामले की कमेटी से जांच कराई जाएगी। चालक कैसे महिला वार्ड तक पहुंच गया, इसका पता कर दोषी पर कार्रवाई होगी।
-डॉ. नवीन सक्सेना, अधीक्षक एमबीएस

बड़ा सवाल : महिला वार्ड में कैसे पहुंच गया शराबी
महिला वार्ड में पुरुषों के प्रवेश पर पाबंदी है। महिला का पति भी वार्ड के बाहर सो रहा था। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि तमाम सुरक्षा व्यवस्था के बीच शराब के नशे में एंबुलेंस चालक महिला वार्ड में कैसे पहुंच गया। एमबीएस में चोरी, पर्स चोरी, मारपीट की घटनाएं तो आम है। मंगलवार रात हुई छेड़छाड़ की वारदात ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top