बोरानाडा थाना इलाके के निकटवर्ती सालावास गांव की सरहद में एक महिला ने गुरुवार सुबह अपने घर के पीछे बनी झोपड़ी में फंदा लगा जान दे दी। सूचना पर पहुंचे बोरानाडा थानाधिकारी सुनील चारण ने बताया कि शव को एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। महिला का पीहर मध्यप्रदेश के सागर जिले में है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी है, वहीं उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सुबह 8.30 बजे सूचना मिली कि सालावास में रहने वाली लीला (28) पत्नी शैतानाराम ने घर के पीछे फंदा लगा जान दे दी है। मृतका का विवाह 2013 में हुआ था, जिसके तीन संतान हैं। प्रारंभिक तौर पर सुसाइड का कोई कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। पीहर पक्ष के आने के बाद ही ससुराल व पीहर पक्ष के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top