सांगरिया स्कूल से कुड़ी की ओर जाने वाले रास्ते पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार से आ रहे बजरी से भरे डंपर ने एक राहगीर को कुचल दिया। हादसे में राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां लोग एकत्रित हो गए और विरोध करने लगे। वहीं हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची कुड़ी थाना पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों से समझाइश की और डंपर चालक को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया। हंगामा शांत होने पर पुलिस ने मृतक के शव को एम्स अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।कुड़ी थानाधिकारी मुक्ता पारीक ने बताया कि गुरुवार सुबह एक डंपर चालक ने सांगरिया निवासी 49 साल के कानाराम पुत्र रावतराम गहलोत को कुचल दिया।

हादसे के बाद विरोध कर रहे लोगों से समझाइश की। मामले को लेकर मृतक के भतीजे सांगरिया गांव निवासी सुरेश पुत्र भंवरलाल की ओर से रिपोर्ट देकर बताया कि उनके चाचा कानाराम सुबह साढ़े आठ बजे घर से घूमने के लिए विवेक विहार की ओर गए थे। सुबह दस बजे सूचना मिली कि उनका शव सड़क पर पड़ा है, किसी वाहन ने उन्हें कुचल दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top