जेडीए के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने सोमवार को लटियाल वाटिका से लेकर डीपीएस सर्किल तक सड़क के दोनों तरफ स्थाई व अस्थाई फुटपाथी अतिक्रमण को हटाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त करवाया। जेडीए आयुक्त मेघराज सिंह रतनू के निर्देश पर अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने पाल रोड स्थित लटियाल वाटिका से लेकर डीपीएस सर्किल तक सड़क के दोनों तरफ सड़क सीमा व फुटपाथ पर अवरोधक के रूप में लगाए टीनशेड, साइन बोर्ड, लकड़ी व लोहे की टेबलें, सब्जी की दुकानों के बाहर लोहे के स्टैंड, बलियां व कैनवास से निर्मित अस्थाई दुकानें आदि स्थाई अतिक्रमण हटाए। जेडीए दस्ते ने दुकानदारों को हिदायत दी कि सड़क सीमा व फुटपाथ पर किसी भी प्रकार का स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण या अवरोधक खड़ा नहीं करें, वरना जेडीए इन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें