जेएनवीयू कुलपति ने पेंशनर्स को दो माह की पेंशन जल्द देने का आश्वासन दिया। इसके बाद जेएनवीयू पेंशनर्स सोसायटी और सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में चल रहा धरना खत्म हो गया। सोसायटी के अध्यक्ष पूर्व कुलपति प्रो. गंगाराम जाखड़ ने बताया कि वार्ता में विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्वीकार किया कि वर्तमान में विवि के पास 8 करोड़ की राशि उपलब्ध है। इसमें से कुलपति प्रो. पीसी त्रिवेदी ने मई व जून की पेंशन तत्काल देने की घोषणा की।

इससे पूर्व पेंशनर्स के समर्थन में सेवारत कर्मचारी संघ व शिक्षक संघ ने अपना समर्थन दिया। धरना स्थल से दोपहर करीब डेढ़ बजे सेवानिवृत्त शिक्षक और कर्मचारी कुलपति कार्यालय गए। कर्मचारी नेता मोहनसिंह भाटी ने बताया कि विवि के पास आज के दिन 13 करोड़ की राशि है और दो माह की पेंशन के लिए 10 करोड़ चुकाने हैं। तीखी नोकझोंक के बाद कुलपति ने दो माह की पेंशन तत्काल भुगतान का विश्वास दिलाया। इधर, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अजय त्रिवेदी व शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. डीएस खीची ने सीएम से पेंशन फंड रिलीज करवाने की अपील की।

बैंक स्टेटमेंट लाए पेंशनर्स, विवि का पकड़ा झूठ
पेंशनर्स को विवि प्रशासन जब यह कहता रहा कि उनके पास फंड नहीं हैं तो वे बैंक से स्टेटमेंट लेकर आ गए। जाखड़ ने कहा कि हमारे हिसाब से 13 करोड़ पड़े हैं और मई से लेकर अब तक विवि के खाते में 17 करोड़ आए हैं। जबकि 1500 पेंशनर को 5.50 करोड़ देने होते हैं। 2 माह की 9 से 10 करोड़ की राशि है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top