जेएनवीयू में नॉन टीचिंग संविदाकर्मियों के पीएफ खाते में राशि जमा नहीं हुई है, जबकि ठेकेदार इसका पैसा उठा चुका है। सोमवार को इसे लेकर संविदाकर्मियों ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया और कुलपति से एसीबी से जांच करवाने की अपील की। वेतन के लिए संविदाकर्मियों ने कई बार प्रदर्शन भी किए।
अब संविदाकर्मियों के हक के पैसे खाने के आरोप लग रहे हैं। दरअसल जेएनवीयू में नॉन टीचिंग के 250 से अधिक पद रिक्त हैं। बरसों से विवि में नॉन टीचिंग के काम के लिए कर्मचारी उपलब्ध करवाने के लिए ठेका दिया जा रहा है। विवि में 500 से ज्यादा ठेकाकर्मी कार्यरत हैं। इनको विवि के विभाग, केंद्रीय कार्यालय, लैब सहित तमाम जगह पर लगाया गया है। 16 जुलाई 2019 को श्रमिक उपलब्ध करवाने का सर्कुलर जारी किया गया था।
कर्मचारियों को ईएसआई कार्ड भी नहीं दिए
सरकार की ओर से निर्धारित 12 प्रतिशत की दर से पीएफ का पैसा दिया जाना चाहिए, लेकिन कुछ के एकाउंट में 12 प्रतिशत से कम दर से पैसा आ रहा है तो कुछ के आ ही नहीं रहा है। साथ ही कर्मियों को ईएसआई के कार्ड तक मुहैया नहीं करवाए गए हैं। प्लेसमेंट एजेंसी की ओर से कर्मचारियों के वेतन का पूर्ण भुगतान उठाकर कई महीनों तक वेतन नहीं दिया जा रहा है।
शिकायतों पर नहीं हुई कार्रवाई
ठेकेदार की मनमर्जी के खिलाफ संविदाकर्मियों की ओर से गत 12 दिसंबर, 28 दिसंबर, 30 दिसंबर, 10 जनवरी, 13 जनवरी व 14 जनवरी को पत्र लिख कर शिकायत की गई। लेकिन कुलपति और रजिस्ट्रार ने कोई कार्रवाई नहीं की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें