बहुचर्चित राजा मानसिंह हत्याकांड का फैसला मंगलवार को मथुरा की कोर्ट में सुनाया जाएगा। मथुरा प्रशासन ने किसी भी आशंका को देखते हुए न्यायालय परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक नगर उदय शंकर सिंह ने जिला न्यायालय मथुरा की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा व्यवस्थाओं को ओर अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए। कोर्ट परिसर में 100 से अधिक जवान लगाए हैं।
उल्लेखनीय है कि 20 फरवरी 1985 को विधानसभा चुनाव के दौरान डीग में सभा करने आए तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर के समय किले में ध्वज हटाने को लेकर विवाद हा़े गया था, जिसमें राजा मानसिंह ने मंच और हेलिकाप्टर को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया था। दूसरे दिन 21 फरवरी को अनाज मंडी में पुलिस ने जीप को जोंगा के आगे लगा दी। फायरिंग हुई। इसमें राजा मानसिंह, सुमेरसिंह और हरिसिंह की गोली लगने से मौत हो गई थी।
राजा मानसिंह सात बार विधायक रहे थे। राजनीतिक तूल मिलने पर सीबीआई जांच हुई और सीएम माथुर को इस्तीफा देना पड़ा। इस मामले में तत्कालीन डीएसपी कानसिंह भाटी, एसएचओ वीरेंद्रसिंह सहित 15 आरोपी हैं। पूर्व पर्यटन मंत्री के आग्रह पर यह मामला मथुरा न्यायालय में ट्रांसफर हुआ था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें