शहर के हर छोटे-बड़े व्यापारी या उद्यमी को कोरोना महामारी के प्रतिकूल प्रभाव से उबारने के क्रम में यूनियन बैंक की ओर से जोधपुर में शुरू किए गए नए केंद्र ‘यूनियन सरल’ का कामकाज चांदशाह तकिया स्थित ब्रांच में शुरू हो चुका है। इसके माध्यम से अब 10 लाख से 25 करोड़ तक के लोन जोधपुर में ही स्वीकृत हो सकेंगे। यानी, अपने कारोबार या उद्योग को बढ़ाने या पटरी पर लाने के लिए लोन लेने वाले व्यापारियों-उद्यमियों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
उल्लेखनीय है कि सरल केंद्र का उद्घाटन यूनियन बैंक के क्षेत्र प्रमुख कमलसिंह रावत ने कुछ दिनों पूर्व ही किया था। इस केंद्र की जिम्मेदारी हंसमुख सहारिया को सौंपी गई हैं।यूनियन बैंक के चीफ मैनेजर अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि बड़े एमएसएमई लोन के लिए पूर्व में जयपुर या दिल्ली से स्वीकृति लेनी पड़ती थी, लेकिन अब यह व्यवस्था जोधपुर में ही शुरू हो चुकी है। गुप्ता के अनुसार अनुसार मैन्युफैक्चरिंग, ट्रेडिंग, सर्विस सेक्टर, स्टार्टअप, कुटीर, खुदरा सहित अन्य श्रेणी से जुड़े लोग अपने कारोबार को बढ़ाने या नई शुरुआत करने के लिए केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत लोन ले सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें