राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन के प्रस्ताव अनुसार सोमवार को विधि विभाग ने तीन अलग-अलग आदेश जारी कर प्रदेश के 12 न्यायिक अधिकारियों को खुद के पद के अलावा अन्य पदों की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी।
आदेश के अनुसार डीजे कैडर के न्यायिक अधिकारी अरुण कुमार प्रथम को स्पेशल जज, एनडीपीएस कोर्ट जयपुर मेट्रोपाेलिटिन प्रथम की व प्रमोद कुमार मलिक को स्पेशल जज एनडीपीएस कोर्ट कोटा की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी।
इसी तरह अनिल कौशिक को जज फैमिली कोर्ट नंबर एक व फैमिली कोर्ट नंबर दो अजमेर, केशव कौशिक को जज, फैमिली कोर्ट नंबर दो अलवर, ईश्वरलाल वर्मा को जज फैमिली कोर्ट दौसा, अतुल कुमार सक्सेना को जज फैमिली कोर्ट झालावाड़ व एमएसिटी कोर्ट झालावाड़ की, दीपक दुबे को एमएसिटी कोर्ट नंबर एक बूंदी, प्रमोद कुमार शर्मा को एमएसिटी कोर्ट नंबर दो बूंदी, दीपक पांडे को जज एमएसिटी कोर्ट संख्या एक कोटा व किशनचंद जज एमएसिटी कोर्ट संख्या दो कोटा की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें