राज्य में संशोधित मोटर वाहन अधिनियम लागू करने के विरोध में सूर्यनगरी गुड्स ट्रांसपोर्ट ऑनर वेलफेयर सोसायटी व जोधपुर गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के आह्वान पर ट्रक व ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने एक दिन की सांकेतिक हड़ताल की। हड़ताल के दौरान व्यवसायियों ने अपने कारोबार बंद रखे।

इसके चलते शहर में 8 हजार ट्रकों के पहिए थम गए और करीब 60 करोड़ का व्यवसाय ठप हो गया। बासनी में सैकड़ों ट्रकों की कतार लग गई। ट्रांसपोर्ट कंपिनयों के ताले तक नहीं खोले गए। साथ ही जोधपुर गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने बासनी ट्रांसपोर्ट भवन के आगे एकदिवसीय धरना दिया। संशोधित मोटर वाहन अधिनियम राज्य में लागू करने के बाद ट्रक आॅपरेटर्स व ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों में भारी रोष है।

धरना देकर जताया विरोध
हड़ताल के दौरान दिए धरने में जोधपुर गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्माराम चौधरी, सचिव प्रवीण कुंभट, उपाध्यक्ष महेंद्र विश्नोई की अगुवाई में कार्यकारिणी के सदस्य महीराम विश्नोई, राजेश करवा, अलीम खां, राजेश बूब, ओमप्रकाश तापड़िया, बलविंदर, राजेश कालानी, लखतराज जैन, राजेंद्र लूणिया, कानराज मोहनोत, संजय कच्छवाह, पुखराज चौधरी शामिल हुए। इसमें सभी ने मांग की कि पहले ही डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते ट्रक संचालकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

इधर, सूर्यनगरी गुड्स ट्रांसपोर्ट ऑनर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सोहन भूतड़ा व सचिव वीरेंद्र त्रेहान ने बताया कि ट्रक ऑपरेटरों व व्यवसायियों ने एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल कर कारोबार बंद रखे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Transport businessmen strike, 8 thousand trucks stopped, crores of businesses affected
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top