राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परिणाम के बाद री-टोटलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन की अवधि इस बार घटा दी है। बाेर्ड ने पिछली बार 10 दिन का समय दिया था, इस बार एक सप्ताह ही निर्धारित किया गया। इसके चलते बाेर्ड की 12वीं साइंस के विद्यार्थी अब सामान्य शुल्क व विलंब शुल्क के साथ आवेदन की प्रक्रिया भी शनिवार को थम गई।
अभी 12वीं काॅमर्स के विद्यार्थियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। बोर्ड की ओर से गत वर्ष तक विद्यार्थियों को री-टोटलिंग के लिए सामान्य शुल्क के साथ 10 दिन का समय और विलंब शुल्क के साथ 5 दिन यानी कुल 15 दिन का समय दिया था।
इस बार बोर्ड ने आवेदन के लिए 7 दिन तक सामान्य शुल्क के साथ और 3 दिन का समय विलंब शुल्क के साथ दिया है। 12वीं साइंस का परिणाम 8 जुलाई को घोषित किया गया था। बोर्ड ने विद्यार्थियों को निर्देशित किया कि परिणाम जारी होने की तिथि से 7 दिवस में बिना विलंब शुल्क के साथ और इसके बाद 3 दिन विलंब शुल्क के साथ उत्तर पुस्तिका की संवीक्षा कराने एवं संवीक्षा उपरांत स्कैन प्रति प्राप्त करने के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। इस हिसाब से यह अवधि शनिवार को पूरी हो गई।
कॉमर्स के विद्यार्थियों के आवेदन जारी
12वीं कॉमर्स का परिणाम बोर्ड ने 13 जुलाई को घोषित किया था। विद्यार्थी परिणाम घाेषित हाेने की तिथि से सामान्य शुल्क के साथ 19 जुलाई तक और विलंब शुल्क के साथ 22 तक आवेदन कर सकेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें