संशोधित मोटर वाहन अधिनियम राज्य में लागू करने से भारी जुर्माने, डीजल के दामों में अत्यधिक बढ़ोतरी, 15 वर्ष पुराने वाहनों का पुन: रजिस्ट्रेशन नहीं करने सहित अन्य मुद्दों को लेकर ट्रांसपोर्ट व्यवसायी सोमवार को एक दिन की सांकेतिक हड़ताल रखेंगे। सूर्यनगरी गुड्स ट्रांसपोर्ट ऑनर वेलफेयर सोसायटी के आह्वान पर ट्रांसपोर्ट ऑफिस बंद रहेंगे। ट्रकों के चक्के जाम रहेंगे और काली पट्टी बांधकर विरोध किया जाएगा। सोसायटी सचिव वीरेंद्र त्रेहान ने बताया कि प्रादेशिक परिवहन अधिकारी और कलेक्टर के माध्यम से सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें