टोंक जिले के देवली में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की 9वीं रिजर्व बटालियन में तैनात महिला इंस्पेक्टर ने कमांडेंट बीआर ढाका पर यौन उत्पीड़न का आराेप लगाया है। इस संबंध में हनुमाननगर थाने में केस दर्ज किया गया है।

पीड़िता का आराेप है कि कमांडेंट बीआर ढाका ने पीड़िता काे एक दिन कार्यालय में बुलाया और छेड़छाड़ की। इसके बाद वह षड्यंत्रपूर्वक पीड़िता का याैन उत्पीड़न करता रहा। विरोध करने पर महिला निरीक्षक काे परेशान करने के लिए कमांडेंट उसकी ड्यूटी भी अनधिकृत तरीके से क्वार्टर गार्ड, गेट पोस्ट व अन्य स्थानों पर लगाने लगे और अनुचित कार्रवाइयां करने लगे। महिला इंस्पेक्टर ने पिछले 10 माह में सीआईएसएफ के महानिदेशक, महानिरीक्षक व उपमहानिरीक्षक को भी शिकायतें की, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई।

लेकिन 10 बाद भी काेई कार्रवाई नहीं हाेने पर काेर्ट के जरिये इस्तगासा दायर किया। उधर, कमांडेंट ढाका ने कहा कि किसी भी तरह की प्रेस या मीडिया को सूचना देना मेरे प्रोटोकॉल में नहीं आता है। मैं इस बारे में कुछ नहीं बता सकता।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top