विधायक रामलाल मीणा को फेसबुक पर गोली मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में पूर्व पार्षद प्रहलाद गुर्जर के खिलाफ नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष ने काेतवाली थाने में नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है। विधायक प्रवक्ता मोहित भावसार ने बताया कि पूर्व पार्षद प्रहलाद गुर्जर जैसे-जैसे नगर परिषद चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे आपत्तिजनक बातें साेशल मीडिया परलिखरहे हैं।

इसी क्रम में विधायक रामलाल मीणा के खिलाफ प्रहलाद गुर्जर ने अपनी फेसबुक आईडी से बेबुनियाद बातें लिखी। भावसार ने बताया कि इसकी विवादित पोस्ट पर स्वयं की और एक फर्जी आईडी या उसके समर्थक की आईडी से रामलाल मीणा को गोली मारने की धमकी दी गई। इस पर कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन में आक्रोश व्याप्त हो गया।

सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिला कांग्रेस कार्यालय से एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां मुख्यमंत्री के नाम एडीएम गोपाललाल स्वर्णकार और एएसपी अशोक कुमार मीणा को ज्ञापन सौंपकर प्रहलाद गुर्जर और उसके समर्थक की फर्जी आईडी वाले पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

मामला भी दर्ज करवाया : इस संबंध में नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष सुशील गुर्जर की ओर से पूर्व पार्षद प्रहलाद गुर्जर के खिलाफ कोतवाली थाने में भी नामजद मामला दर्ज कराया गया है। मामले को लेकर विधायक समर्थकों में काफी गुस्सा नजर आ रहा है। विधायक समर्थकों ने ये गुस्सा सोशल साइट पर भी निकाला है। शहर कोतवाल मदन लाल खटीक ने बताया कि पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। सच्चाई सामने आने के बाद जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

चुनाव नजदीक आने से सोशल वॉर बढ़ता गया

विधायक रामलाल मीणा और पूर्व पार्षद प्रहलाद गुर्जर के बीच सोशल मीडिया पर कई बार तनातनी हुई है। हाल ही में 4 जुलाई को विधायक द्वारा अपने आवास पर कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया गया था। इसको लेकर पूर्व पार्षद ने उनपर सोशल डिस्टेसिंग की पालना नहीं करने का आरोप लगाया था। इससे पहले भी लॉकडाउन के दौरान और पहले दोनों के बीच सोशल वाॅर हो चुका है। हालांकि दोनों तरफ से अभी किसी सार्वजनिक मंच से कोई टिक्का टिप्पणी नहीं की गई है।

ज्ञापन में ये रहे शामिल : ज्ञापन देने वालों में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक भावसार, रवि प्रकाश ओझा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण सिंह चूंडावत, प्रतापगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमल सिंह गुर्जर, जिला परिषद सदस्य लक्ष्मीनारायण पाटीदार, जिला कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दूल्हे सिंह आंजना, प्रतापगढ़ नगर अध्यक्ष उदयलाल अहीर, प्रतापगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कोषाध्यक्ष पिंकेश पटवा, जिला कांग्रेस महासचिव अशोक सुथार, नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष सुशील गुर्जर, नगर कांग्रेस संगठन महासचिव प्रवीण कुमार जैन, मनोनीत पार्षद जितेंद्र हड़पावत, अशोक धोबी, भानुसिंह राजपूत, रवि गुर्जर, पार्षद आशीष अहीर, आनंद गुर्जर, राजू धोबी, कांग्रेस प्रवक्ता अनिल कुमार शर्मा, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, अरनोद ब्लॉक कांग्रेस संगठन महासचिव हरिओम शर्मा, ब्लॉक नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष फिरोज, एसटी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष खातूराम मीणा, ब्लॉक उपाध्यक्ष कुबेर सिंह चूंडावत, ब्लाक महासचिव भरत पारगी, सुहागपुरा सरपंच बाबूलाल मीणा, बापूलाल जाट, नगर कांग्रेस मीडिया प्रभारी मनीष जैन आदि शामिल थे।

फेसबुक आईडी मेरी निकले तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा : प्रहलाद गुर्जर

^न तो मैंने किसी को गोली मारने की धमकी दी और न ही किसी प्रकार की कोई फर्जी आईडी फेसबुक पर बना रखी है। आमजन का चहेता होने के कारण मेरी छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। जांच में सच सामने आ जाएगा। यदि फेसबुक आईडी मेरी निकले तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा, नहीं तो विधायक और उनके समर्थकों को राजनीति छोड़नी पड़ेगी।
प्रहलाद गुर्जर, भाजपा नेता, प्रतापगढ़

मैं डरने वाला नहीं हूं, कानून अपना काम करेगा: मीणा
प्रहलाद गुर्जर हिस्ट्रीशीटर और आपराधिक प्रवृत्ति का आदमी है। लेकिन मैं इसकी धमकियों से डरने वाला नहीं हूं। इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है, अब कानून अपना काम करेगा।
रामलाल मीणा, विधायक प्रतापगढ़



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कांग्रेस विधायक रामलाल मीणा (फाइल फोटो)
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top