सायरा के पानेर में सड़क किनारे बैठा एक घायल तेंदुए को रेस्क्यू किया गया। ग्रामीणों की सूचना पर उदयपुर से वन विभाग की टीम ने तेंदुए को रेस्क्यू कर उदयपुर लेकर आए। टीम ने बताया कि दो तेंदुए की लड़ाई में यह घायल हुआ लगता है। तेंदुआ नर है और करीब तीन साल का है।

क्षेत्रीय वन अधिकारी मानवेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि पानेर ग्राम पंचायत के वली की नागल गांव के पास एक घायल तेंदुए को देखा गया। वह सड़क के किनारे बैठा था और हिल नहीं पा रहा था। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ट्रंकुलाइज गन से बेहोश किया। बेहोश हो जाने के बाद उसे इलाज के लिए उदयपुर लाया गया।

दो तेंदुए में सोमवार शाम या रात में संघर्ष हुआ लगता है। उसमें यह घायल हो गया। तेंदुए का उदयपुर में इलाज किया जाएगा। स्वस्थ होने पर इसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा। गांव में आबादी के पास ही इसे देखा गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
One injured in battle of two Tadu, forest department team rescues from roadside
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top