एसपी कविंद्र सिंह सागर के रात काे निगरानी बढ़ाने के निर्देश के पहले ही दिन में शहर में पुलिस बाइक सवाराें पर टूट पड़ी। सख्ती के नाम पर लाेगाें काे देखते ही डंडे मारे गए। किसी ने जीपीओ सर्किल पर वीडियाे बनाकर पुलिस के इस अमानवीय चेहरे काे सामने ला दिया। वायरल वीडियाे अफसराें के पास भी पहुंच चुका है। वीडियाे में डंडे बरसाती टीम के साथ खड़े सीआई शुक्रवार काे मीडिया से बचते दिखे।

वायरल वीडियाे में पुलिस के जवान हाथाें में लट्ठ लेकर तैनात है। तभी, एक बाइक सवार काे सादी वर्दी में सीआई भैयालाल आंजना लट्ठ दिखाकर राेक देते है। दूसरी ओर से लट्ठ लेकर एक कांस्टेबल आता है। सीआई कांस्टेबल काे कुछ कहते है इसके बाद कांस्टेबल एक के बाद एक बाइक सवार की पीठ पर लट्ठ मारना शुरू कर देता है। लट्ठ इतनी जाेर से मारे जाते हैं कि बाइक सवार पहले ताे बचने के लिए बाइक की रेस देता है लेकिन जैसे ही उसकी पीठ पर लट्ठ का तीसरा वार हाेता है ताे वह दर्द के मारे चिल्लाते हुए बाइक हैंडिल छाेड़कर पीठ सहलाने लगता है।

कांस्टेबल इस पर भी नहीं रुका और बाइक सवार काे एक ओर लट्ठ मार दिया। दिनभर यह वीडियाे तेजी से वायरल हुआ और लाेगाें ने पुलिस के इस तरह बेरहमी से पेश आने पर नाराजगी भी जताई। इस संबंध में काेतवाल भैयालाल आंजना से जवाब लेने संपर्क करने की काेशिश लेकिन उन्हाेंने काॅल रिसीव नहीं किया।

इस पर डिप्टी अनिल मीणा से संपर्क साधा ताे उन्हाेंने कहा कि वायरल वीडियाे की उन्हें जानकारी है। लेकिन, इस संबंध में उन्हाेंने काेतवाल से ही बात करने के लिए कहा। जब संवाददाता ने उन्हें बताया कि काेतवाल उनका काॅल रिसीव नहीं कर रहे है ताे डिप्टी ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। जिससे की सच्चाई का पता चल सके।

सवाल... पुलिस को ऐसी मारपीट का अधिकार किसने दिया?

वायरल वीडियाे में जाे दिखाई दे रहा है वह आमजन में शहर पुलिस की छवि काे लेकर कई सवाल और शंकाएं पैदा करने वाला है। बेशक, रात काे अगर काेई बेवजह घर से निकलता है ताे पुलिस उसे राेकेगी भी और टाेकेगी भी।

पुलिस नियमानुसार जुर्माना वसूल सकती है। इतना हीं नहीं, वाहन तक जब्त कर सकती है। लेकिन, इस तरह बेरहमी से किसी काे पीटने का अधिकार पुलिस काे किसने दिया? पिछले दिनाें भी शहर पुलिस पर व्यापारियाें से बदसलूकी करने का आराेप लग चुका है। सभी व्यापारियाें ने एकत्र हाेकर इसका विराेध किया था।

अपील... आमजन अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलें

आमजन काे भी इस बात का ध्यान रखना हाेगा कि ऐसी नाैबत ही नहीं आए कि पुलिस काे ज्यादा सख्ती दिखाने की जरूरत पड़े। काेराेना संक्रमण का खतरा टला नहीं है। ऐसे में नियमाें की पालना करना खुद काे सुरक्षित रखना ही है।

रात के वक्त बिना किसी विशेष वजह के घर से बाहर निकलनेे से बचना चाहिए। इसके अलावा बाहर निकलने पर मास्क पहनना ना भूले। काेराेना संक्रमण सख्ती की बजाय आमजन की जागरुकता से जल्दी हराया जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kotwal showed his bike bike, constable killed young man
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top