जिले के छह स्कूलों को उच्च प्राथमिक से माध्यमिक स्कूलों में क्रमोन्नत किया गया है। इसमें दो भवानीमंडी, दो सुनेल ब्लॉक और दो स्कूल अकलेरा ब्लॉक के हैं। राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल लाल गांव को माध्यमिक में क्रमोन्नत किया गया है।
इसी तरह उच्च प्राथमिक स्कूल कोटड़ा प्रताप को माध्यमिक में क्रमोन्नत किया गया है। भवानीमंडी ब्लॉक में उच्च प्राथमिक स्कूल झिझनिया और आरोलिया को क्रमोन्नत किया गया है। अकलेरा ब्लॉक में उच्च प्राथमिक स्कूल गादिया महेश और उच्च प्राथमिक स्कूल गादिया जयमाल को माध्यमिक में क्रमोन्नत किया गया है। गादिया जयमाल और गादिया महेश को माध्यमिक में क्रमोन्नत करने पर सरपंच संघ अध्यक्ष रामसिंह मीणा ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश मीणा का आभार जताया। अब दोनों गांवों के बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए दूसरे स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। इस मौके पर सोनाथ मीणा, धन्नालाल मीणा, रामगोपाल मीणा, भैरूलाल, गणेशराम, देशराज, गिरिराज, पांचूलाल सहित अन्य मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें