शहर में सीवरेज का काम अधूरा है। इसके चलते लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई सड़कों का काम शुरू ही नहीं हो पा रहा है। बरसात का दौर शुरू हो गया है। इसके चलते सड़कों पर सीवरेज का काम अधूरा होने से गंदा पानी भरने लगा है। शहरवासी तीन सालों से यह समस्या झेल रहे हैं।

पीडब्ल्यूडी और आरयूआईडीपी दोनों ही विभाग एक दूसरे को दोषी ठहरा रहे हैं जबकि खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। आरयूआईडीपी के अधिकारियों का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी को पत्र भेजा है, जबकि पीडब्ल्यूडी का कहना है कि अभी तक उन्हें आरयूआईडीसी से कोई पत्र नहीं आया है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि हम सड़क बनवा देंगे तो सीवरेज के लिए यह फिर से खोद दी जाएगी। अभी हालात यह हैं कि यहां बरसात आते ही सड़क पर दो से तीन फीट तक पानी भर जाता है। गंदा पानी भरा होने से सबसे अधिक परेशानी व्यापारियों को आती है। बदबू होने से इनका कारोबार प्रभावित होता है।
शहर परकोटे के अंदर सड़कों पर गड्‌ढे
नगरपालिका चुनाव नजदीक हैं। लेकिन सड़कों के हालात खराब हैं। यहां खुदी हुई सड़कों पर कई वाहन चालक प्रतिदिन चोटिल होते हैं। चंद्रगुप्त नगर में बारिश के मौसम में पानी के भराव के कारण लोगों को खासी परेशानियां आती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top