सरकार ने जिले की पांच नगरीय निकायों में 21 सहवरित पार्षदों की नियुक्ति की है। इसमें झालावाड़ नगरपरिषद में पांच सहवरित पार्षद जबकि भवानीमंडी, झालरापाटन, पिड़ावा, अकलेरा में चार-चार पार्षदों की नियुक्ति की गई है। नवनियुक्त पार्षदों का यहां झालावाड़ में कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश मीणा के निवास पर स्वागत किया गया। इस मौके पर महासचिव नरेश जैन सहित अन्य मौजूद रहे।
कहां कौन बना पार्षद
झालावाड़: नगरपरिषद झालावाड़- नगरपरिषद झालावाड़ में ओमपाठक, मधु सिकरवार, रईस पठान, राजेंद्र सिंह सालूजा, राजकुमार मीणा।
झालरापाटन: झालरापाटन नगरपालिका हैदर अली, मधुसुदन शर्मा, राजेश बैरवा, कमलेश कंवर को पार्षद बनाया गया है।
भवानीमंडी: भवानीमंडी नगरपालिका में हेमंत कुमार सुमन, रानी बोहरा, सतीश गोयर, अख्तर अली को पार्षद बनाया गया है।
पिड़ावा: पिड़ावा नगरपालिका में चर्चित जैन, चेतन नरवाल, राजेश सिंह मीणा, राकेश सुमन, अकलेरा में अनिता जाटव, हेमराज राठौर, अय्यूब मंसूरी, श्रीराम नागर को सहवरित पार्षद नियुक्त किया गया है।
1 माह ही रहेगा कार्यकाल
सहवरित पार्षदों का कार्यकाल सिर्फ एक माह ही रहेगा। अगले माह नगरीय निकायों के चुनाव होने हैं। इसके चलते आचार संहिता भी लग जाएगी। ऐसे में काफी कम समय इन लोगों को कामकाज के लिए मिल पाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top