कोविड-19 कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए चिकित्सा विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर कोरोना वायरस की जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं।
सीएमएचओ डॉ. साजिद खान ने कार्ययोजना के अनुसार जिले के ग्रामीण क्षेत्र में सीएचसी व पीएचसी पर कोविड-19 के तहत रेंडम सैंपलिंग करवाई जा रही है। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (प.क.) डॉ. मुकेश बंसल एवं उनकी टीम द्वारा एक दिन पूर्व ही चिह्नित स्थानों पर सैंपलिंग कीट व आवश्यक सामग्री भिजवाते हुए टीमें समय पर पहुंचाकर सैंपलिंग करवाई जा रही है।
सीएमएचओ खान ने बताया कि जिले के 6 चिन्हित स्थानों पर कोविड-19 के सैंपल लिए गए हैं। इसमें झालावाड़ शहरी क्षेत्र में डॉ. रिंकेश, डॉ. सुप्रभ सक्सेना द्वारा 181, सीएचसी भवानीमंडी में डॉ. केएल पटेरिया द्वारा 123, सीएचसी रटलाई में डॉ. प्रियंका जैन द्वारा 71, सीएचसी सुनेल में डॉ. बालमुकंद द्वारा 42, पीएचसी हरिगढ़ में गुलशन कुमार मीणा द्वारा 78 व पीएचसी भालता में नीरज राठौर द्वारा 42 सैंपल करवाए गए । कुल मिलाकर मंगलवा को जिलेभर में 537 सैंपल करवाए गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें