कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को पुलिस विभाग द्वारा कोरोना रोकथाम जागरूकता के लिए बाइक रैली निकाली गई। रैली को कलेक्टर निकया गोहाएन ने मिनी सचिवालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जागरूकता रैली मिनी सचिवालय से रवाना होकर झालावाड़ शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए कोतवाली झालावाड़ पहुंची तथा कोतवाली से रैली झालरापाटन शहर के बाजारों से होते हुए झालरापाटन थाने पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान एडीएम दाताराम, एएसपी राजेश कुमार यादव, जिला परिषद् के सीईओ रामजीवन मीणा, एसडीएम झालावाड़ हरबिन्दर ढिल्लन सिंह, डीएसपी गोविन्द सिहं बारहट, अकलेरा डीएसपी देवेंद्र सिंह सहित पुलिस विभाग के जवान मौजूद रहे। इस मौके पर एएसपी ने बताया कि झालावाड़ व झालरापाटन शहर के कोरोना मुक्त होने तथा आमजन को कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से कोरोना रोकथाम जागरूकता रैली का आयोजन किया गया है।

रैली का जगह-जगह स्वागत: झालावाड़ शहर के कोरोना मुक्त होने पर पुलिस प्रशासन द्वारा झालावाड़ के मुख्य मार्गो से होकर वाहन रैली निकाली गई, जिसका मंगलपुरा व्यापार संघ के अध्यक्ष मुकेश लालवानी के नेतृत्व में पुष्प वर्षा एवं अल्पाहार कर स्वागत किया। मुकेश लालवानी ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि हमारा झालावाड़ शहर अब कोरोना मुक्त हो चुका है, लेकिन सभी व्यापारियों को अभी भी सतर्क रहना होगा एवं सभी दुकानों पर सेनेटाइजर करना एवं मास्क पहनने और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना होगा और ग्राहकों को कराना होगा।

स्वागत करने वालों में उपाध्यक्ष गौरव परतानी, दीपक राठौर, नीरज अग्रवाल, संजय खरीददार, महासचिव ठाकुरराज हिंगड़, प्रवक्ता राकेश अग्रवाल, एवं अन्य सदस्य संजय अग्रवाल, जितेन्द्र सुमन,रोनक गुप्ता, चिमन अग्रवाल,इन्द्रजीत काशवानी, सोहन अग्रवाल, पिंटू अग्रवाल आदि उपस्थित थे। कोरोना जागरूकता के लिए पुलिस द्वारा निकाली गई वाहन रैली का मार्ग में जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत हुआ। मंगलपुरा व्यापार समिति के अध्यक्ष मुकेश लालवानी के नेतृत्व में व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, इसके अलावा अन्य जगह भी हनीफ चौधरी, वकार, रईस, शकीला, रिजवान, आरीफ ने स्वागत किया।झालरापाटन के विभिन्न क्षेत्रों से हटाया कर्फ्यू: नगर पालिका झालरापाटन क्षेत्र बड़े मंदिर के पीछे वाले क्षेत्र में लगे कर्फ्यू को मंगलवार को हटा दिया गया है।


झालरापाटन. शहर मंगलवार को कोरोना फ्री होने पर शाम 5 बजे कोरोना जागरुकता रैली निकाली। एएसपी राजेश यादव, थानाप्रभारी जितेंद्र सिंह शेखावत ने रैली को रवाना किया। रैली थाना सर्किल से गिन्दौर गेट, पिपली बाजार, चोपड़िया बाज़ार, कसारा बाजार, हाई स्कूल रोड़, सूर्य मंदिर होते हुए सेठों का चौराहा, सूरजपोल गेट, बाईपास होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से निकली। रैली में शामिल पुलिसकर्मी बाइक व वाहनों पर सवार होकर कोरोना से बचाव का संदेश देते हुए चल रहे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top