कायलाना पंप हाउस, क्रिया का झालरा पंप हाउस के रखरखाव का कार्य, ग्रेविटी मेन लाइन में स्थित वाल्व की ग्रीसिंग आदि का कार्य व कैनाल की पानी आवक कम होने की पूर्ति के लिए कार्य होंगे। ऐसे में 8 जुलाई की रात 8 बजे से 9 जुलाई रात 8 बजे तक कायलाना फिल्टर हाउस बंद रहने के कारण फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्रों में 9 जुलाई को पेयजल आपूर्ति नहीं होगी। इसी तरह चौपासनी फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्रों में बुधवार को जलापूर्ति नहीं होगी।

सिटी डिविजन द्वितीय के एक्सईएन मनोज भवण ने बताया कि 9 जुलाई को होने वाली जलापूर्ति 10 जुलाई को कम दबाव व देरी से होगी और 10 को होने वाली पेयजल सप्लाई 11 जुलाई को होगी। इससे शहर के परकोटा का भीतरी क्षेत्र, समस्त प्रतापनगर जल वितरण क्षेत्र, सूरसागर व कबीरनगर जल वितरण क्षेत्र, मसूरिया जल वितरण क्षेत्र, सरदारपुरा जल वितरण क्षेत्र, नागोरी गेट के बाहर का क्षेत्र, पावटा, पृथ्वीपुरा, मानजी का हत्था इत्यादि स्थान पर पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।

लालसागर पंप हाउस परिसर एवं फिल्टर प्लांट में रखरखाव कार्य करने के लिए 8 जुलाई रात 9 बजे से 9 जुलाई रात 9 बजे तक कायलाना एवं सुरपुरा फिल्टर प्लांट से जुड़े जोन व क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित व कम दबाव से होगी। 9 जुलाई को की जाने वाली सप्लाई 10 जुलाई और 10 जुलाई को की जाने वाली जलापूर्ति 11 जुलाई को की जाएगी।

सुरपुरा फिल्टर हाउस संबंधित क्षेत्र इंद्रा कॉलोनी, पोलो प्रथम एवं द्वितीय, धर्मनारायणजी का हत्था, मिरासी कॉलोनी, राम मोहल्ला, नागौरी गेट, रामबाग, खेतानाडी, महामंदिर, मानसागर, बीजेएस समस्त क्षेत्र, गांधीपुरा, मानजी का हत्था, पावटा ए, बी, सी रोड, महावीरनगर, गुलजारनगर, शक्तिनगर, शिवशक्ति नगर, महादेव नगर, परिहार नगर, भदवासिया, सांसी बस्ती, उदयमंदिर हरिजन बस्ती, कागा क्षेत्र, मदेरणा कॉलोनी, रामसागर, राजीव गांधी कॉलोनी, गांधीनगर, शिव सागर, माता का थान समस्त क्षेत्र, अशोक कॉलोनी, भाखरबाड़ा, लालसागर क्षेत्र, 8 मील, नागौरी बेरा, मंडोर क्षेत्र, मगरा पूंजला क्षेत्र, पहाड़गंज प्रथम एवं द्वितीय, सुखाला बेरा, पदालाबेरा, दिलीप नगर, नांदड़ी, डिगाड़ी क्षेत्र, शिकारगढ़ क्षेत्र, रातानाडा, उगमजी का बंगला, मोहनपुरा, अजीत कॉलोनी, सेनापति भवन क्षेत्र, भास्कर चौराहा, पंचवटी कॉलोनी, राईकाबाग क्षेत्र, सर्किट हाउस, गणेशपुरा, ईस्ट एवं वेस्ट पटेल कॉलोनी, सेंट्रल जेल क्षेत्र, सुभाष चौक, कृष्ण मंदिर क्षेत्र, एयरफोर्स क्षेत्र, गोल्फ कोर्स, सेंट्रल स्कूल स्कीम, अभयगढ़, सरदार क्लब इत्यादि क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top