नगरपरिषद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आयुक्त के सामने विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय जैन ताऊ ने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में शहर में नई सड़कें बनवाई गईं, लेकिन पीएचईडी और आरयूआईडीपी ने जब लाइनें डालने के लिए यह सड़कें खोदी तो इनको फिर से मरम्मत करने में खानापूर्ति कर ली गई। कई जगह तो सड़कें ठीक नहीं करवाई गईं। कई जगह इतनी घटिया ठीक करवाई गईं कि इनमें गड्ढे पड़ गए हैं। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने शहर में नालियों और वार्डों की सफाई नहीं होने की भी बात कहीं। नगरपरिषद में ढाई साल से बोर्ड बैठक नहीं होने का मामला भी उठाया गया। इसमें बताया गया कि बोर्ड बैठक नहीं होने से मनमाने तरीके से कार्य किए जा रहे हैं जो गलत है।
अभी भाजपा बहुमत में है, लेकिन फिर भी भाजपा पार्षदों के वार्डों को दरकिनार किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने आरोप लगया कि निर्माण स्वीकृतियों के नाम पर वसूलियां की जा रही हैं। जब कोई व्यक्ति निर्माण शुरू करता है तो उसके यहां टीम पहुंचती है और काम रुकवा दिया जाता है। फिर वसूली का खेल शुरू होता है। शहर की कचरा संग्रहण करने वाली गाड़ी गली में हर मकान पर रुके। पूर्व उपसभापति जयदीप सिंह झाला ने कहा कि शहर में भवानी क्लब सहित अन्य स्थानों पर हुए कार्यों की जांच करवाई जाए।
इस मौके पर कहा गया कि चंदा महाराज की पुलिया का निर्माण नहीं हो पाया है, जबकि इस पुलिया का बजट पूर्व सीएम ने जारी कर दिया था, लेकिन केवल खानापूर्ति कर इसको छोड़ दिया गया। रात में शहर की सड़कों पर लाइटें ही नहीं जल पाती हैं। मंडल अध्यक्ष संजय शुक्ला, प्रदीप राजावत, प्रकाश वर्मा, नंदलाल वर्मा, ओम जांगिड़, विवेक दुबे, द्वारकाप्रसाद, राजेंद्र सुमन, हेमंत शर्मा, कुलदीप राजावत, जितेंद्र टेलर, कुलदीप लोधा, वीरेंद्र गौतम सहित अन्य मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें