राजस्थान बोर्ड की 12वीं कक्षा के विज्ञान वर्ग का परिणाम बुधवार शाम 4 बजे शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा घोषित करेंगे। इस वर्ग की अंतिम परीक्षा 19 जून काे हुई थी। कोरोनाकाल में 10-12वीं के 20 लाख विद्यार्थियों की परीक्षा को सफलतापूर्वक कराने के बाद 18 दिन में ही रिजल्ट देना बोर्ड की नई उपलब्धि है।
हालांकि, बाेर्ड की समस्त परीक्षाएं 30 जून काे संपन्न हुई हैं। विज्ञान में इस बार 2,39,800 विद्यार्थी पंजीकृत थे। परिणाम https://ift.tt/1Q1dVx2 पर भी देखा जा सकता है।
बाेर्ड पिछले कुछ सालों से विज्ञान और वाणिज्य वर्ग का परिणाम एक साथ घोषित करता रहा है। लेकिन इस बार विज्ञान का परिणाम पहले जारी किया जा रहा है। बोर्ड का कहना है कि वाणिज्य वर्ग का परिणाम भी अगले सप्ताह जारी कर दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें