थाना क्षेत्र के पचपहाड़ कस्बे में सोमवार रात को उधार दिए 2 हजार रुपए नहीं लौटाए तो युवक व उसके साथी ने धारदार हथियार से उधार लेने वाले व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर 24 घंटे अंदर ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एएसपी राजेश यादव व डीएसपी गोपीचंद मीणा ने बताया कि पचपहाड़ निवासी हरीश पुत्र दुर्गालाल मेहर की मां से कस्बे के ही इकरार पुत्र बाबू खान ने 2 हजार रुपए किश्त भरने के लिए उधार लिए थे। हरीश के पिता की तबीयत खराब होने पर रुपए की जरूरत पड़ी तो उसकी मां इकरार को उधार दिए रुपए लेने पहुंची, लेकिन उसने रुपए देने से मना कर दिया। इससे हरीश नाराज हो गया और उसने खूब शराब पी। इसके बाद नशे में अपने साथी विष्णु मेहर के साथ जामा मस्जिद के पास पहुंचा, जहां इकरार पहले से मौजूद था। दोनों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए। बाद में परिजन घायल इकरार को भवानीमंडी अस्पताल लेकर आए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही एक आरोपी हरीश को भीलवाड़ी के पास से गिरफ्तार कर लिया। दूसरे की तलाश जारी है।
डॉक्टरों पर लगाया युवक का इलाज नहीं करने का अारोप: परिजनों का आरोप है कि भवानीमंडी अस्पताल के डॉक्टरों ने युवक को नहीं संभाला। डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों व मुस्लिम समाज ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में मुस्लिम समाज ने बताया कि जानलेवा हमले में घायल इकरार को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे तो यहां डॉक्टरों ने समय रहते उसे नहीं संभाल, जिससे उसकी मौत हो गई। समाज ने मांग की कि दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें