शहर में मौसमी परिस्थितियों के चलते मंगलवार काे दिनभर बादलों की आवाजाही और उमस रही, लेकिन बरसे नहीं। बुधवार को भी बारिश की संभावनाएं हैं। मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर की तरफ से उठे कम दबाव के क्षेत्र की दिशा बदलने की वजह से बारिश नहीं हो पाई है और बुधवार को भी सामान्य या छितराई बारिश की ही संभावना है।

अरब सागर और झारखंड की तरफ बने कम दबाव के क्षेत्र से मानसून की टर्फ लाइन गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की तरफ बनी हुई थी, लेकिन अरब सागर में बने कम दबाव की दिशा गुजरात से पाकिस्तान की तरफ मुड़ने से राजस्थान में बारिश की संभावनाएं कम हो गई। हालांकि दक्षिणी हवाएं चल रही हैं, जिससे अरब सागर से नमी मिलने और बादलों की आवाजाही के चलते बुधवार को मध्यम अथवा छितराई हुई बारिश की संभावना बन सकती है।

बढ़ गया दिन और रात का पारा
शहर में रविवार रात और सेामवार दोपहर मौसमी परिस्थितियों से बारिश हुई थी, वहीं जिले के भी क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई थी, लेकिन मंगलवार को परिस्थितियां बदल गईं। टर्फ लाइन अभी भी गुजरात व राजस्थान से होते हुए मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ की तरफ बनी हुई है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार यह अब हिमाचल प्रदेश की तरफ शिफ्ट हो रही है, जिसके चलते गुरुवार से बारिश की संभावनाएं कम हो जाएगी। मंगलवार काे अधिकतम तापमान आंशिक बढ़कर 37.8 और न्यूनतम तापमान डेढ़ डिग्री सेल्सियस बढ़ कर 27॰सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top