रामसर गांव के हेतराम मेघवाल को उसी के गांव के किशनाराम और फूसाराम शनिवार को सुबह बाइक पर बैठाकर ले गए। रास्ते में शराब पिलाई और पीट-पीट कर हत्या कर दी। इस संबंध में नापासर पुलिस थाने में मृतक हेतराम के पुत्र ने किशनाराम और फूसाराम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है।
धन्नाराम ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह 9 बजे गांव के ही किशनाराम नायक और फूसाराम मेहतर उसके पिता हेतराम को काम के बहाने बाइक पर बैठाकर ले गए। रास्ते में दोनों ने हेतराम को शराब पिलाई और पीट-पीट कर मार डाला। इसके बाद दोनों आरोपियों ने हेतराम के शव को रामसर से मूंडसर की ओर जाने वाले रास्ते पर फेंक दिया।
सुबह घर से निकले हेतराम के दोपहर तक घर नहीं पहुंचने पर जब हमने उन्हें ढूंढ़ना शुरू किया तो गांव के ही जगदीश ने उन्हें बताया कि हेतराम तो मूंडसर रास्ते पर पड़ा है। इसके बाद हमने मौके पर जाकर देखा तो वे मृत पड़े थे। पुलिस ने धन्नाराम की रिपोर्ट पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें