रखरखाव के नाम पर बिजली महकमा शहर के कहीं ना कहीं हिस्से में 4 से 5 घंटे प्रतिदिन कटौती कर रहा है इस कटौती से लोगों को सिर्फ बिजली की समस्या का सामना करना पड़े तो भी ठीक है लेकिन इससे अब पानी की सप्लाई का शेड्यूल बिगड़ने लगा है बिजली कटौती का समय सुबह 7 बजे से शुरू होता है और जलदाय विभाग भी पानी की जलापूर्ति सुबह 5 बजे से ही शुरू कर देता है।

जिन इलाकों में जलापूर्ति और बिजली की कटौती दोनों का समय एक हुआ वहां न बिजली आती है और न पानी। रविवार को ही शहर के एक चौथाई हिस्से में 4 घंटे की कटौती की गई और इसी वजह से इन इलाकों में 11 बजे तक पानी नहीं पहुंचा। जहां 7 बजे पानी आता था वहां लोग बाल्टी लेकर 11 बजे तक बैठे रहे। जलदाय विभाग और बिजली विभाग इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं निकाल पा रहे हैं।

यही वजह है कि लोगों की दिनचर्या भी पानी के कारण बदल रही है। सुबह दैनिक कामकाज भी बिजली कटौती खत्म होने के बाद ही शुरू हो पाते हैं। हालांकि बिजली महकमा का तर्क है कि गर्मी में अगर रखरखाव के नाम पर कटौती नहीं करेंगे तो ट्रांसफार्मर और लाइनों को खतरा होगा लेकिन इसका जवाब किसी के पास नहीं कि लोगों को पानी जो उसकी मूलभूत सुविधा है वह तीन से 4 घंटे देरी से मिलता है।

जलदाय विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बिजली जाने पर ट्रिपिंग की समस्या होती है। इसलिए हमारा शेड्यूल बिगड़ता है। कुछ दिन पहले ही शहर के पुराने हिस्से में भी यही हालात बने और अब शहर के बाहरी हिस्से में भी इसी समस्या से जूझना पड़ रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top