कारोबारी संजय जैन के साथ मिलकर राज्य सरकार गिराने की साजिश के आरोपों से घिरे बागी विधायक एवं पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह और भंवरलाल शर्मा एसीबी दफ्तर में हाजिर नहीं हुए। एसीबी ने जो नोटिस इन दोनों को दिया था, उसकी तीन दिन की मियाद गुरुवार को खत्म हो गई। एसीबी नए सिरे से नोटिस जारी करेगी। संजय जैन व दोनों विधायकों की बातचीत के वायरल ऑडियो की जांच रिपोर्ट शुक्रवार को एसीबी को एफएसएल उपलब्ध करवा सकती है।
ऑडियो की सत्यता जांचने के लिए एफएसएल को भेजा गया था। एसीबी का कहना है कि दोनों विधायकों के सरकारी आवासों पर नोटिस 20 जुलाई को चस्पा किए गए थे। इसमें उन्हें अगले तीन दिन में झालाना स्थित एसीबी दफ्तर में हाजिर होने के लिए कहा गया था। ताकि, उनसे पूछताछ कर अनुसंधान को आगे बढ़ाया जा सके। लेकिन, विधायकों की तरफ से न तो एसीबी से संपर्क किया गया न ही बताया गया कि वे कब तक बयान देने आएंगे।
उल्लेखनीय है कि एसीबी ने मुख्य सचेतक महेश जाेशी की शिकायत पर विधायक विश्वेन्द्र सिंह व भंवर लाल शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज 20 जुलाई काे इनके घराें पर नाेटिस चस्पा किए। नाेटिस में कहा कि तीन दिन में वे झालाना स्थित एसीबी के आफिस में उपस्थित हाे। उनसे दर्ज किए गए मुकदमें में पूछताछ करनी है।
एसीबी ने सरकार की ओर से विधायकाें की खरीद फराेख्त के संबंध में वायरल किए गए ऑडियाे काे लेकर मुख्य सचेतक महेश जाेशी की ओर से दी गई रिपाेर्ट के आधार पर विधायक विश्वेन्द्र सिंह तथा भंवर लाल शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें