अनंतपुरा पुलिस ने डीजल चोर गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश ट्रांसपोर्टनगर, इंडस्ट्रीयल एरिया व फोरलाइन के आसपास खड़े ट्रकों व टैंकरों के टैंकों का ढक्कन तोड़कर डीजल चोरी करते थे।
बदमाश कितने बेखौफ हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पुलिस ने जब बदमाशों को पकड़ा ताे बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर ट्रक चढ़ाकर कुचलने का प्रयास किया।
एसपी गौरव यादव ने बताया कि 6 जुलाई को फरियादी नरेश निवासी यूनिवर्सल केमिकल फैक्ट्री ने रिपोर्ट दी। जिसमें कहा कि 5 जुलाई को उसकी फैक्ट्री के बाहर खड़े टैंकर के तेल के टैंक का ढक्कन तोड़कर बदमाश टैंक में से करीब 290 लीटर डीजल चोरी कर ले गए। इससे पहले भी एक बार और 320 लीटर डीजल चोरी हुआ था। रिपोर्ट पर केस दर्ज करके चोरी होने का समय का विश्लेषण किया गया।
इसके बाद एएसपी प्रवीण कुमार जैन के निर्देशन व डीएसपी कल्पना सोलंकी के सुपरविजन में सीआई देवेश भारद्वाज के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने वहां आकस्मिक गश्त व नाकाबंदी प्रारम्भ की गई और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

मुखबिरों की सूचना पर फरियादी द्वारा बताए गए संदिग्ध ट्रक (आरजे 20 जीए 0199) के जगपुरा से कोटा की तरफ आने की सूचना पर ट्रक को रोकना चाहा तो चालक ने ट्रक को रोक तो दिया परन्तु केबिन से नीचे नहीं आया। केबिन में बैठे हुए तीन अन्य व्यक्तियों ने चालक को पुलिस टीम पर ट्रक चढ़ाकर ट्रक से कुचलने के लिए कहा और चालक ने ट्रक पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। इसके बाद ट्रक चालक ट्रक को झालावाड़ की तरफ ले गया, जिस पर पुलिस जाप्ता ट्रक का पीछा किया और अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाया।

बमुश्किल रोका ट्रक, एक बदमाश फरार
पुलिस ने बताया कि पुलिस जाप्ते को आगे-पीछे देखकर चालक को मजबूरन कुछ दूरी पर ट्रक को रोकना पड़ा। लेकिन, रात के अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश मौके से जंगल की अाेर भागने में सफल हो गया। पुलिस ने मामले में इमरान (25) पुत्र चांद मोहम्मद निवासी सोयत जिला आगर एमपी, शाकिर (32) उर्फ टीकू पुत्र स्माइल निवासी यादतनगर गली नंबर दो उज्जैन, एमपी और अजहर (26) पुत्र रज्जू पुत्र रफीक निवासी नैनावत जिला उज्जैन एमपी को गिरफ़्तार किया। वहीं, मौके से भागने वाले भैरू निवासी लिनावत को नामजद किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Diesel thieves chased gang, tried to crush policemen with truck, three arrested
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top