हिसार की एक महिला ने नरहड़ निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ शादी का झांसा देकर देहशाेषण करने व सोशल मीडिया पर अश्लील फाेटाे डालकर ब्लैकमेल करने का मामला हिसार के महिला थाने में दर्ज कराया है। शिवनगर हिसार निवासी तीस वर्षीय महिला ने जयपुर रहने वाले नरहड़ निवासी अजय पुत्र महेंद्र पर आराेप लगाया कि 2018 में पीड़िता की अजय से फाेन पर पहचान हुई।
इसके बाद दाेनाें कई बार मिले। रिपाेर्ट में आराेप लगाया कि चार जनवरी 2019 काे अजय उसे हिसार से रेवाड़ी ले गया। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। छह अगस्त 2019 काे अग्राेहा तथा इस साल 11 जनवरी काे भिवानी के एक हाेटल में लेकर गया। रिपाेर्ट में आराेप लगाया कि आराेपी के पास उसकी अश्लील फाेटाे है। उसकाे फेसबुक पर अपलाेड करने की धमकी देता है। रिपाेर्ट में आराेप लगाया कि अजय की महिला मित्र व अन्य लाेग भी उसका साथ दे रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें