जिले में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए मजबूत सूचना तंत्र विकसित किया जाएगा। जिससे कोरोना के संदिग्ध रोगियों की प्रारंभिक स्तर पर ही सैंपलिंग होकर इसकी पहचान सुनिश्चित हो सके। जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने गुरुवार शाम कोरोना की रोकथाम के उपायों की समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि बाड़मेर तथा बालोतरा उपखंड अधिकारी अपने सूचना तंत्र को मजबूत करें तथा बीएलओ एवं निगरानी समितियों को प्रत्येक समय सक्रिय रखें। ये प्रतिदिन नियंत्रण कक्ष में प्रातः काल में सूचना दें एवं दिन भर सतत निगरानी रखकर होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना के पॉजिटिव रोगियों पर कड़ी नजर रखें। साथ ही उनके पड़ोसियों से पूछताछ करते रहें। किसी भी कोरोना रोगी के होम आइसोलेशन का उल्लंघन पाए जाने पर मामले दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करें।
उन्होंने कंटोनमेंट जोन में कर्फ्यू की सख्ती से पालना करने के निर्देश दिए। हेल्थ प्रोटोकोल का उल्लंघन करने वाले लोगों के विरुद्ध भी कड़ाई से पेश आने को कहा। आर्थिक जुर्माने के अतिरिक्त आवश्यकता पड़ने पर उनके विरुद्ध मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करें। किराना, दूध एवं आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश देते हुए डोर टू डोर डिलीवरी बढ़ाने को कहा।
चिकित्सा विभाग को जिला मुख्यालय पर सैंपल लेने के लिए स्थापित तीनों कोविड जांच सेंटरों के अंदर पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने बालिका छात्रावास, महावीर नगर तथा विष्णु कॉलोनी के कोविड-19 केंद्रों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि क्षेत्र के नजदीकी लोग वहीं पर जाकर जांच करवा सकें।
इस मौके पर एसपी आनंद शर्मा ने अनलॉक टू की गाइड लाइन के अनुसार चालान बनाने तथा बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था की जानकारी दी। बैठक में एडीएम राकेश कुमार शर्मा, एएसपी खींव सिंह भाटी तथा नरपत सिंह भाटी, एसडीएम प्रशांत शर्मा, सीएमएचओ डॉ. कमलेश चौधरी, पीएमओ डॉ. बीएल मसूरिया समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें