पुलिस ने ट्रक से 325 किलो डोडा-चूरा जब्त कर पंजाब के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए डाेडा-चूरा की बाजार कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई गई है। अजमेर-भीलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग 79 पर नाकाबंदी के दौरान यह कार्रवाई की गई। ट्रक चित्तौड़ से अजमेर की ओर जा रहा था।
इस दौरान प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह डोडा-चूरा पंजाब ले जाया जा रहा था। रायला थाना प्रभारी गजराज चौधरी ने बताया कि नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा के आदेश से जिले में मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत एएसपी शाहपुरा विमलसिंह नेहरा, डीएसपी अजय सिंह के निर्देशन में रायला थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे 79 पर थाने के सामने नाकाबंदी की।
इस दौरान भीलवाड़ा की ओर से आए ट्रक को पुलिस ने रोका। ट्रक की जांच की तो उसमें सफेद पाउडर के कट्टों की अाड़ में 325 किलो डोडा-चूरा मिला, जिसे ट्रक सहित जब्त कर लिया गया। मामले में खेड़ा कलमोट रूपनगर पंजाब निवासी चालक शमशेर सिंह उर्फ शेर सिंह मजहबी सिख व खलासी गुरदीप सिंह मजहबी सिख के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें