नगर परिषद और भीलवाड़ा उपखंड कार्यालय ने निकाय चुनाव के लिए तैयार की मतदाता सूचियाें में गड़बड़ियाें का कीर्तिमान बना दिया। पहले परिसीमन सही नहीं करने फिर अलग-अलग वार्डाें में मतदाताओं की संख्या में बड़ा अंतर हाेने के बाद अब गांवाें के नाम नगर परिषद की मतदाता सूचियाें में जाेड़ने का मामला सामने आया है।
आटूण पटवारी की ओर से 26 जून काे भीलवाड़ा तहसीलदार काे भेजी गई रिपाेर्ट के अनुसार कमला नैनाे काॅलाेनी राजस्व ग्राम आटूण के 702, 703, 2615/762, 763 व 764 में बसी हुई है। इस काॅलाेनी में नगर विकास न्यास की ओर से पट्टे बने हुए हैं। हालांकि इन लाेगाें का नाम आटूण ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में नहीं हैं, लेकिन नगर परिषद की ओर से 18 जून काे काॅलाेनी में घराें के बाहर वार्ड नंबर सात का नंबरीकरण कर दिया।
बीएलओ रिपाेर्ट : 17 जून तक नाम नहीं थे 18 काे घरों के बाहर नंबरिंग
भाग संख्या 68 व 69 के बीएलओ की रिपाेर्ट में उल्लेख किया गया है कि 17 जून काे जब वे इस काॅलाेनी में गए ताे मकानाें के बाहर नंबर लिखे हुए नहीं थे लेकिन 18 जून काे जब वे दाेबारा गए ताे मकानाें के बाहर वार्ड नंबर सात की नंबरिंग नगर परिषद की ओर से की हुई मिली। दाेनाें ने अपनी-अपनी रिपाेर्ट भीलवाड़ा एसडीएम काे भेजी।
एसडीएम की रिपाेर्ट : नगर परिषद ने नंबरीकरण किया है, हमने तो केवल नाम जाेड़े हैं
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस मामले में भीलवाड़ा एसडीएम एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी से रिपाेर्ट मांगी ताे उन्हाेंने 7 जुलाई काे कलेक्टर काे रिपाेर्ट भेजी। रिपाेर्ट में बताया गया कि भाग संख्या 68 व 69 के 77 मतदाता पहले चंद्रशेखर आजाद नगर में रहते थे लेकिन ये अभी कमला नैनाे काॅलाेनी में रह रहे हैं। इनका नगर परिषद ने 18 जून काे वार्ड सात में नंबरीकरण कर दिया। अब दाेनाें संबंधित बीएलओकी ओर से इनकाे वार्ड सात में विभक्त करने के लिए परिशिष्ट 3 प्रस्तुत किया। इसके अनुसार वार्ड सात में विभक्त किया जा चुका है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें